विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं उपचार पर विशेष रेडियो कार्यक्रम।
प्रसारण : 30 जनवरी 2026, प्रातः 10:00 बजे
शुक्रवार, 30.01.2026 को आकाशवाणी चंद्रपुर द्वारा विश्व कुष्ठ रोग दिवस के उपलक्ष्य में 'कुष्ठ रोग मुक्त समाज की ओर' विषय पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ. संदीप गेडाम, कुष्ठ रोग विभाग अधिकारी, चंद्रपुर से संगीत लोखंडे द्वारा साक्षात्कार लिया गया।
चर्चा के दौरान कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता, समय पर पहचान, उपलब्ध उपचार तथा सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष प्रकाश डाला गया।
यह कार्यक्रम 103 MHz एफएम आकाशवाणी चंद्रपुर पर प्रसारित किया गया तथा NewsOnAir ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
श्रोताओं से कुष्ठ रोग मुक्त समाज निर्माण हेतु जागरूकता फैलाने एवं प्रभावित व्यक्तियों को सहयोग करने का आह्वान किया गया।